पिथौरागढ़-आज कांग्रेस पार्टी द्वारा जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में सिल्थाम तिराहे पर एकत्रित होकर नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका गया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर ने कहा कि देश में बेरोजगारी इतनी बढ़ गई है की युवा अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है।साथ ही साथ पिछले कुछ वर्षों में बहुत से युवाओं के हाथों से रोजगार छीना गया है।उससे भी बेरोजगारी का दायरा बहुत ज्यादा बढ़ गया है जो कि भाजपा का असली युवा विरोधी चेहरा सबके सामने लाता है।यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ऋषेन्द्र महर व कांग्रेस उपाध्यक्ष हिमांशु ओझा द्वारा कहा गया कि बेरोजगारी के साथ-साथ देश में महंगाई का आलम ऐसा है कि लोग बहुत परेशान हैं।तेल की बात हो,पेट्रो पदार्थों की बात हो,रसोई गैस, खाने का तेल,फल,सब्जी,राशन इत्यादि सभी चीजों के दाम प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं जिससे गरीब आदमी की कमर टूट चुकी है।लेकिन जो भाजपा की सरकार है वह इतनी तानाशाही पर उतारू है की वह आमजन की समस्याओं को सुनने तक को तैयार नहीं है।बढ़ती महंगाई और बढ़ती बेरोजगारी की बात को लेकर नरेंद्र मोदी का पुतला दहन करते हुए चेतावनी दी गयी कि अगर जल्द महंगाई पर लगाम नहीं लगाई गयी और बेरोजगारों को रोजगार नहीं दिया गया तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी। पुतला दहन में नगर अध्यक्ष पवन माहरा,खीमराज जोशी,मदन भट्ट,पवन पाटनी,सुभाष पुनेड़ा,भूरे मिया,जावेद खान,दिनेश बिष्ट,भगवान सिंह,ऋषभ कल्पासी,शुभम बिष्ट,दीपक तिवारी, बॉब कन्याल,मनोज प्रधान,मनोज मेहता,यूसुफ सिंह,राजीव आर के सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
