अल्मोड़ा-आज अल्मोड़ा में एडम्स के निकट जल संस्थान के बाहर सड़क में एक सांड बीमार अवस्था में बेसुध पड़ा है। पशु प्रेमी पार्षद अमित साह मोनू, पूर्व सभासद जगमोहन बिष्ट, अभिषेक जोशी,रोहित शर्मा, तेजस बिष्ट,मनन साह,पारस कांडपाल मोके पर पहुंचे।उससे पहले सूचना पर एनटीडी पशु चिकित्सालय से बी एस मेहरा,अरविंद मेहरा,मुकेश नेगी भी मोके पर पहुंचे सांड को इंजेक्शन आदि दिए।अभी भी सांड उसी अवस्था में सड़क में पड़ा हुआ है।इन सभी सांड,बैल और गौ वंश को पूर्व में ही सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया जाना चाहिए था,अभी तक ऐसी कोई व्यवस्था नहीं हुई।लेकिन नगर निगम या प्रसाशन को ऐसी व्यवस्था तो सुनिश्चित करनी चाहिए की इस तरह के बीमार, बेसुध सांड या अन्य को रेशक्यू सेंटर छोड़ा जा सके।अगर इनको यहाँ से अन्यत्र भेजनें की कोई व्यवस्था नहीं हो पा रही तो कम से कम ऐसी स्थिति में इन्हें सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर ले जाने के लिए एक छोटी क्रैन टाइप वाहन की व्यवस्था तो हो। क्यूंकि अगर इसी तरह यह सांड रात्रि में भी यही पर पड़ा रहा तो वाहनों से दुर्घटना भी हो सकती है। इस सांड को चोट भी लग सकती है,तेंदुवा भी नगर क्षेत्र में आ रहा।रात्रि में दुर्घटनाओ को टालने एवं इस सांड को सुरक्षित करने के लिए सड़क से हटाया जाना आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *