अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री एडवोकेट देवाशीष नेगी बाड़ेछीना की रामलीला में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।इस अवसर पर अपने संबोधन में देवाशीष नेगी ने कहा कि रामलीला हमारी संस्कृति का मजबूत आधार स्तंभ है। उन्होंने कहा कि रामलीला का उद्देश्य जहां एक और हमारी संस्कृति को संजोकर रखना है तो वहीं दूसरी ओर रामलीला में भगवान श्री राम से हम सबको बहुत कुछ सीखने को मिलता है।उन्होंने सबसे प्रभु श्री राम के दिखाएं आदर्शों पर चलने की अपील भी की।इसके साथ ही श्री नेगी ने कहा कि बाड़ेछीना में कलाकारों के द्वारा दिन-रात मेहनत करके रामलीला का बेहद उत्कृष्ट मंचन किया जाता है जो काफी सराहनीय है।इस अवसर पर उनके साथ चेतन प्रताप सिंह पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य,विक्रम सिंह बिष्ट, कमल बिष्ट भी उपस्थित रहे।श्री नेगी ने उत्कृष्ट रामलीला के लिए श्री रामलीला कमेटी बाड़ेछीना सहित कमेटी के अध्यक्ष बसंत तिलारा,उपाध्यक्ष गोविंद बिष्ट,उमेश गैड़ा,गोविंद जोशी,सचिव खिलानन्द भट्ट, उपसचिव बलदेव,कोषाध्यक्ष दीपक बिष्ट,हरीश बिष्ट एवं भानु तिलारा की सराहना करते हुए धन्यवाद प्रेषित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *