अल्मोड़ा-श्री सांई बाबा मन्दिर का 30 वाँ का वार्षिकोत्सव शिरडी सांई कृपा धाम अल्मोड़ा में 21 जनवरी से 23 जनवरी तक धूमधाम से मनाया जाएगा।सचिव भास्कर साह ने बताया कि इस पावन अवसर पर माघी खिचड़ी भंडारे‌ का आयोजन भी किया जाएगा।जिसमें प्रथम दिवस बुधवार 21 जनवरी को श्री सांई स्नान प्रात: 8 बजे होगा।पंचकर्म प्रातः 9 बजे होगा।द्वितीय दिवस गुरुवार 22 जनवरी को श्री सांई स्नान प्रातः 8 बजे होगा।माघी खिचड़ी भण्डारा प्रातः 10 बजे होगा। बाबा की पालकी का नगर में भ्रमण दिन में 12 बजे से एवं सुंदर काण्ड का पाठ दिन में 2 बजे होगा।तृतीय दिवस शुक्रवार 23 जनवरी बसंत पंचमी को श्री सांई स्नान प्रातः 8 बजे होगा। हवन / महाआरती प्रातः 9 बजे होगी।बाबा का भोग प्रातः 10 बजे होगा जिसके उपरांत भंडारा शाम 6:30 बजे तक चलेगा। कार्यक्रम की तैयारियों में सहयोग के लिए सचिव भास्कर साह के साथ भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष पंकज भाकुनी,पार्षद अमित साह मोनू,पार्षद अर्जुन बिष्ट,पार्षद अभिषेक जोशी भी आज साई धाम में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *