अल्मोडा़-नरेन्द्र बंसल को राज्यसभा का प्रत्याशी बनाये जाने पर महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री किरन पंत ने हर्ष व्यक्त किया है तथा शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।श्रीमती पन्त ने नरेन्द्र बंसल को राज्यसभा का प्रत्याशी बनाये जाने पर महिला मोर्चा की ओर से शुभकामनाएं भी प्रेषित की हैं।श्रीमती पंत ने कहा कि श्री बंसल जैसे पार्टी के प्रति कर्तव्यनिष्ठ व्यक्ति को राज्यसभा भेजा जाना आम कार्यकर्ता का सम्मान है।श्री बंसल के राज्यसभा प्रत्याशी बनने पर प्रदेश मंत्री किरन पंत,महिला जिलाध्यक्ष भाजपा ममता भट्ट, प्रदेश मीडिया प्रभारी विमला रावत,सीमा जायसवाल, सुनीता डावर,चंद्रा जोशी,अल्का मेहरा,महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लता बोरा,चंपा पांडे,रमा जोशी, राधिका जोशी,इंद्रप्रभा जोशी,मीना, विद्या बिष्ट,मीना नेगी,प्रेमा मेर,लकी वर्मा,गीता जोशी आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।