बैंक प्रबंधक सहित दस कारोबारियों पर मुकदमा दर्ज

  • पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंप उचित कार्रवाई की मांग की।
  • पीड़ित के फर्जी दस्तावेज लगाकर बनाया पौने छह करोड़ रुपये की लिमिट का जमानती बनाने का आरोप।
    अल्मोड़ा-बैंक प्रबंधक सहित दस कारोबारियों पर फर्जी दस्तावेजों से 5.75 करोड़ रुपये की लिमिट का जमानती बनाने का आरोप लगा है। मामले में कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।लिंक रोड थपलिया निवासी अशोक सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है। कहा कि फर्म के 10 लोनर और चार कोलेटलर लगाकर दो साल के लिए 5.75 करोड़ की लिमिट बनाई थी। समय सीमा पूरी होने के बाद भी आरोपियों ने लिमिट बंद नहीं की। इससे उन्हें नोटिस आने लगे। कुछ दिन बाद पता चला कि उनके फर्जी दस्तावेज लगाकर उन्हें ही पौने छह करोड़ रुपये की लिमिट का जमानती बना दिया और उनकी संपत्ति को जब्त करवा दिया। इससे वह परेशान है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देते हुए तत्कालीन शाखा प्रबन्धक कैनरा बैंक अशोक बिष्ट, सहायक महाप्रबंधक हनीश बाबू टीपी, करन दुर्गापाल, सोनिया बोरा, त्रिवेन्द्र सिंह पालनी, सतीश सिंह पालनी, सुरेन्द्र सिंह, दीपा काण्डपाल, सतीश चन्द्र सिंह नेगी, गोविन्द सिंह के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं कोतवाल जगदीश देउपा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *