अल्मोड़ा-अल्मोड़ा नगर के बालेश्वर वार्ड में शिव मंदिर से चीनाखान को जाने वाले मार्ग के लगभग डेढ़ सौ मीटर हिस्से में सीवर लाईन ना होने से यहां रह रहे दर्जनों परिवारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बीस साल पहले बालेश्वर वार्ड के अन्य हिस्सों में सीवर लाईन पड़ गयी थी।केवल इस इलाके के लोगों को सीवर लाईन सुविधा से वंचित रखा गया है। उन्होंने कहा कि सालों से वे गुहार लगा रहे हैं लेकिन कहीं उनकी सुनवाई नहीं हो रही है।आज बालेश्वर वार्ड के निवर्तमान सभाषद जगमोहन बिष्ट ने जल निगम के अवर अभियंता को मौके पर बुलाकर मुआयना करवाया तथा स्पष्ट रूप से कहा कि यदि अब इस इलाके में विभाग द्वारा सीवर लाईन का काम नहीं करवाया गया तो वे उग्र आन्दोलन को बाध्य होंगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीवर लाईन ना होने से उन्हें पानी निकासी की बेहद दिक्कत हो रही है।लोगों का आरोप था कि जब बालेश्वर वार्ड के अन्य हिस्सों में वर्षों पहले सीवर लाईन पड़ गयी तो शिव मंदिर से चीनाखान जाने वाले मार्ग के लगभग डेढ़ सौ मीटर के हिस्से को क्यों सीवर लाईन से वंचित रखा गया।मौके पर पहुंचे जल निगम के अवर अभियंता दीपक जोशी ने कहा कि वे इंजीनियर को बुलाकर यहां पर सर्वे करवाएंगे और यदि सब स्थितियां सही रही तो विभाग सीवर लाईन डालने की दिशा में आगे की कार्यवाही करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *