अल्मोड़ा-आज दिनांक 15 मार्च 2022 को स्वर्गीय अतुल अग्रवाल एडवोकेट एवं स्वर्गीय आशा पांडे के निधन पर बालेश्वर मंदिर समिति दूंगाधारा अल्मोड़ा ने शोक सभा आयोजित कर 2 मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त कर उनके द्वारा किए गए पुनीत कार्यों को याद किया।समिति ने इनके निधन को समाज, समिति और परिवार के लिए एक अपूर्ण नीय क्षति बताया।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि उनके सामाजिक व अच्छे कार्यों के लिए एवं उनके अच्छे व्यक्तित्व और मंदिर के प्रति समर्पित कार्यों को हमेशा याद किया जाएगा।समिति की अध्यक्ष श्रीमती वसुधा पंत एवं महासचिव कमल कुमार बिष्ट ने इस दु:ख की घड़ी में ईश्वर से प्रार्थना की कि उनके परिवार के सदस्यों के लिए शक्ति एवं सामर्थ्य प्रदान हो।शोकसभा में हेमंत सिंह रावत संयोजक बालेश्वर मंदिर समिति,मनीष तिवारी उपसचिव, श्रीमती माया जोशी सदस्य,श्रीमती कमला जोशी सदस्य,रमेश चंद्र तिवारी सदस्य,आशुतोष पंत,श्रीमती माया जोशी,भैरव पाण्डेय,कमल कुमार बिष्ट महासचिव,श्रीमती वसुधा पंत अध्यक्ष सहित समिति के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
