अल्मोड़ा-बालेश्वर मंदिर समिति के महासचिव कमल कुमार बिष्ट ने बताया कि आज दिनाक 21 जनवरी को बालेश्वर मन्दिर के आस पास सफाई अभियान चलाया गया।दिनांक 22 जनवरी 2024 को प्रभु श्रीराम जी के अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा एवं भव्य मंदिर के शुभ मुहूर्त ( उद्घाटन समारोह) के महान एवं पवित्र अवसर पर ढूगांधारा रामलीला मैदान में रामजी की भक्ति में सामूहिक रुप से सरोबार होने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और सहभागिता कर इन पलों को सपरिवार शामिल होकर हर्षोल्लास के साथ मिलकर मनाया जाएगा।क्योंकि इन्हीं पलों के लिए हमारे पूर्वजों ने भी आस लगाई थी। कार्यक्रम में भक्तिमय मनमोहक वातावरण में प्रभु श्रीरामजी के भजनों का गायन भक्तिरस में डूब कर किया जाएगा।उन्होंने बताया कि कल सोमवार को रामलीला मैदान ढूगांधारा में प्रात: 9 बजे से हवन/यज्ञ/पूर्णाहूति का कार्यक्रम होगा।बालेश्वर शिव मंदिर में प्रातः 11 बजे से सुंदरकांड का पाठ होगा। उन्होंने अधिक से अधिक भक्तजनों से कल सोमवार को ढूंगाधारा बालेश्वर मंदिर पहुंचने की अपील की।आज सफाई अभियान में कमल कुमार बिष्ट,रंजीत सिंह भंडारी, त्रिलोक सिंह रौतेला,डॉo वशुधा पंत, मनीष तिवारी,सुरेश कांडपाल,तारा बिष्ट,राजेंद्र सिंह गैड़ा,गिरिजा किशोर पाठक,महेश चन्द्र जोशी,केदार मिश्रा, देवाशीष नेगी,पूरन चन्द्र पाण्डेय,हेमंत सिंह रावत,मनीष तिवारी,अन्नत बिष्ट, श्रीमती मंजू बिष्ट,श्रीमती गीता मेहरा, श्रीमती नीमा नगरकोटी,सुश्री चंपा अधिकारी, शेर सिंह भंडारी,प्रभात कुमार जोशी,अवनि बिष्ट,प्रतीक बिष्ट, अंशिका बिष्ट,राहुल नगरकोटी,भूमि तिलाड़ा,दीप्ति जोशी,हृदयाँश जोशी, महेंद्र सिंह मेहरा,पंडित कैलाश तिवारी,मोहित बिष्ट,मनमोहन गैड़ा, दीपक सिराडी,राहुल बिष्ट,देवेश तिवारी,हेम तिवारी,पुष्पा तिवारी, अमित जोशी,प्रभात कुमार जोशी आदि उपस्थित रहे।






