अल्मोड़ा-नगर अंतर्गत झिझाड़ वार्ड में होटल पीतांबर के सामने माल रोड में विगत दो दिनों से जल संस्थान की पाईपलाइन क्षतिग्रस्त होने से सारा पानी सड़क पर बह रहा था जिस कारण सड़क कीचड़ से भर चुकी थी एवं स्थानीय लोगों एवं वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।इसकी सूचना जब झिझाड़ वार्ड के पार्षद अमित शाह मोनू को मिली तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे एवं इस पर गहरा रोष व्यक्त किया।इसके साथ ही उनके द्वारा तत्काल रूप से जल संस्थान के अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई एवं मौके पर जल संस्थान की टीम भेज कर समस्या के समाधान की मांग की गई।इस दौरान पार्षद अमित शाह मोनू भी मौके पर ही खड़े रहे।पार्षद की शिकायत पर आनन फानन में जल संस्थान के कर्मचारी मौके पर पहुंचे एवं सड़क को खोद कर क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को ठीक किया।जिसके बाद सड़क पर जल भराव की समस्या समाप्त हुई।इस पर स्थानीय लोगों ने पार्षद अमित शाह मोनू का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि पार्षद अमित शाह मोनू जन समस्याओं के निवारण के लिए तत्काल मौके पर पहुंचते हैं और स्थानीय लोगों को समस्या से निजात दिलाने का काम करते हैं।लोगों ने उनकी काफी सराहना भी की।इस अवसर पर उनके साथ पार्षद अभिषेक जोशी भी मौजूद रहे।इसके साथ ही पार्षद अमित साह ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोक निर्माण विभाग को अपनी सड़कों की व्यवस्था दुरूस्त रखनी चाहिए।यदि अन्य विभागों की लापरवाही से लोक निर्माण विभाग की सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं तो इस पर भी कार्यवाही करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *