अल्मोड़ा-उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशन एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में शचि शर्मा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा की अध्यक्षता में दिनांक 27 फरवरी को अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज भिकियासैंण में वृहद बहुउद्देशीय विधिक जागरुकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा शिविर का शुभारंभ द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। शिविर में उपस्थित आम जनता व विद्यार्थियों को नालसा, सालसा,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की स्थापना व कार्यो,माहिलाओं,बच्चों, ट्रांसजेंडर, वरिष्ठ नागरिको आदि के अधिकारों,नालसा टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर,चाईल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, निःशुल्क विधिक सहायता आदि के विषय में जागरूक किया गया व नालसा थीम सॉंग सुनवाया गया।शिविर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले छात्र छात्राओ को सर्टिफिकेट एवं अन्य लाभार्थियों को 2 लैपटॉप, 10 टैबलेट,11 व्हीलचेयर,100 छड़ी,54 कान की मशीन,25 वॉटर प्यूरीफायर,4 महालक्ष्मी किट,2 क्रिकेट किट,2 बैडमिंटन किट,2 बास्केट बॉल,8 सिलाई मशीन आदि प्रदान की गई।शिविर में 100 कंबल राम कृष्ण कुटीर अल्मोड़ा के सहयोग से वितरित किए गए।शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की गई तथा 15 दिव्यांगता प्रमाण पत्र भी बनाये गये।हैडाखान चैरिटेबल ट्रस्ट चिलियानौला रानीखेत द्वारा निःशुल्क नेत्र परीक्षण किया गया व निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए।अन्य विभागों के अधिकारीगण द्वारा अपने विभागों की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया गया।कार्ड आदि बनाए गये व स्टाल लगाये गये।शिविर में राम कृष्ण कुटीर अल्मोड़ा से स्वामी मायाधिशानंद,उप जिलाधिकार याक्षी अरोड़ा, प्रभारी खण्ड शिक्षा नीरज लोहनी,खंड विकास अधिकारी गोपाल सिंह नेगी,बाल विकास परियोजना अधिकारी मुकेश कुमार,जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी मो साहिद,डीपीओ अल्मोड़ा कल्पना मनराल, प्रधानाचार्य भवानी राम भारती आदि उपस्थित रहें।शिविर में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना,स्वागत गीत,कुमाऊँनी नृत्य,दो नुक्कड़ नाटक,गीत व भाषण आदि प्रस्तुत किये गये।सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा लगाये स्टालो का निरीक्षण किया गया एवं आम जनता को दी गई सहायता व लाभ के विषय में जानकारी ली गई।द्वाराहाट, ताकुला व अल्मोड़ा के अधिकार मित्र द्वारा हैल्प डैस्क व विधिक स्टॉल के माध्यम से आमजनता की सहायता की गई व लगभग 2000 निःशुल्क कानूनी पंफ्लेटों का वितरण किया गया। शिविर में लगभग 5000 लोग लाभान्वित हुए।
