अल्मोड़ा-उप जिलाधिकारी सदर गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि बहुउद्देशीय वित्त निगम के बकायेदार सुश्री मुक्ति दत्ता सचिव महिला जनजागृति समिति स्नो व्यू स्टेट ग्राम कसारदेवी रोड अल्मोड़ा के विरूद्व जारी वसूली धनराशि रू० 96,45,423 (छियानबे लाख पैतालीस हजार चार सौ तेइस) एवं अन्य अदायगी न किये जाने के फलस्वरूप बकायेदार के नाम ग्राम बिनसर के खाता खतौनी सं० 1 में 0.358 है० (सत्रह नाली पन्द्रह मुटठी) तथा ग्राम माट के ज०वि०ख०ख० स० 128 मध्ये 0.005 है० (चार मुटठी) भूमि को भूमि को ज०व० आकार पत्र 73 व 73 घ जारी कर दिनॉंक 10 जून, 2020 को कुर्की की स्वीकृति की गयी है।उन्होंने बताया कि अचल सम्पत्ति के विक्रय के लिये 1950 ई के उ०प्र० जमीदारी विनाश एवं भूमि व्यवस्था अधिनियम की धारा 284 या धारा 286 के अधीन रू० 96,45,423 (छियानबे लाख पैतीलीस हजार चार सौ तेइस) एवं अन्य अदायगी न किये जाने के फलस्वरूप बकायेदार के नाम ग्राम माट के 128 मध्ये 0.005 है० (चार मुटठी) भूमि तथा ग्राम बिनसर के खाता खतौनी स० 01 में 0.358 है० (सत्रह नाली पन्द्रह मुटठी) भूमि को कुर्क की गयी है।उन्होंने बताया कि उक्त सम्पत्ति भूमि की नीलामी दिनॉंक 5 मई, 2022 को कार्यालय तहसीलदार अल्मोड़ा में पूर्वान्ह्/अपरान्ह् की जायेगी जिसके लिए विक्रय अधिकारी नायब तहसीलदार अल्मोड़ा को नामित किया गया है।