अल्मोड़ा-मुख्यमंत्री की घोषणा के अन्तर्गत विधान सभा क्षेत्र अल्मोड़ा के अन्तर्गत अल्मोड़ा के टैक्सी स्टैण्ड में बहुमंजली पार्किंग का निर्माण जिसकी लागत 7 करोड़ 74 लाख का विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान एवं नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी द्वारा संयुक्त रूप से भूमि पूजन कर शिलान्यास किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र में आने वाले वाहनों को पार्किंग की समस्या को देखते हुए मुख्यमंत्री ने नगर में टैक्सी बनाने की घोषणा की गई थी जिसके लिए सरकार ने 7 करोड़ 74 लाख 64 हजार रू० जारी कर दिया है।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह टैक्सी स्टैण्ड बहुमंजिला बनाया जायेगा।नये वर्ष में सभी जनप्रतिनिधियों क सहयोग से अल्मोड़ा को यह सौगात मिली है। जिससे यहां आने वाले पर्यटकों को सुविधा मिल सकेगी।इससे पर्यटन व्यवसाय से जुड़ें लोगों को भी लाभ मिलेगा।उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा नगर में प्रवेश के लिए वन-वे व्यवस्था होने के कारण असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा था।बहुउद्देशीय पार्किंग बनने से नगर क्षेत्र में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों को सुविधा मिलने लगेगी। उन्होंने कहा कि निर्माणदायी संस्था सीएनडीएस शीघ्र की निर्माण कार्य आरम्भ कर देगी जो एक वर्ष के भीतर बनकर तैयार करने का प्रयास किया जायेगा।उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र में सीवर लाईन निर्माण का भी जल्दी ही शिलान्यास किया जायेगा जिसके लिए 25 करोड़ रूपये की धनराशि प्राप्त हो चुकी है।निकट भविष्य में सीवर लाईन बन जाने से नगर क्षेत्र की जनता को सीवर की समस्या से छुटकारा मिल जायेगा।उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र में पेयजल की समस्या भी जल्दी दूर होने वाली है पानी विक्टर मोहन जोशी के नाम से निर्मित पेयजल टैंक में पानी पहुॅच चुका है।फिल्टर प्लान्ट तैयार होते ही नगर क्षेत्र की पेयजल की समस्या का समाधान हो जायेगा। उन्होंने रानीधारा मार्ग का जीर्णोद्धार भी शीघ्र ही आरम्भ होने की बात कही।उन्होंने कहा कि रानीधारा मार्ग के जीर्णोद्वार हेतु भी 85 लाख की स्वीकृति के सापेक्ष 66 लाख की धनराशि प्राप्त हो चुकी है।शेष धनराशि जिला योजना से प्राप्त होगी। उन्होंने अल्मोड़ा नगर को और अधिक सुव्यवस्थित व सुसज्जित किया जायेगा जिससे अधिक से अधिक पर्यटक आयें तथा हमारे पर्यटन व्यवसायियों को इसका लाभ मिले इसका प्रयास किया जा रहा है।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला,भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश गुरूरानी,विनीत बिष्ट सहित समस्त सभासद व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
