अल्मोड़ा-नगर व्यापार मंडल ने एक बैठक आहूत की जिसमे उन्होंने कहा कि पूर्व में जिस प्रकार बाहरी व्यक्तियों और सेलो का पुरजोर विरोध किया गया था और मेलो में झूले,सरकस के नाम पर पूरा बाजार लगाने पर कोई परमिशन न देने की बात कही गयी थी उसी प्रकार भविष्य में भी इसका विरोध किया जायेगा।जिसके लिए व्यापार मंडल शासन और प्रशासन स्तर पर अपनी बात को पहुचायेगा।शहर में लगातार बाहरी व्यक्तियो का नगर में हस्तशेप बढ़ता जा रहा है जिससे नगर के व्यापारियों के व्यापार पर इसका सीधा असर पड़ रहा है।जो भी व्यक्ति इनका समर्थन करता है नगर व्यापार मंडल उसका भी विरोध करेगा।
