अल्मोड़ा-बग्वालीपोखर में आयोजित तीन दिवसीय ऐतिहासिक बग्वाली मेले का समापन हो गया है।शनिवार को मेले के अंतिम दिन मीना बाजार में लोगों ने जमकर खरीदारी की। वहीं अन्य अन्य वर्षों की भांति इस बार भी बाहरी व्यापारियों ने मेले में अपनी दुकानें लगाई थी।मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक महेश नेगी ने किया।उन्होंने कहा कि बग्वाई कौतिक ऐतिहासिक एवं पौराणिक महत्त्व का है जोकि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। कहा कि मेला समिति ने इसे और ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।ब्लाक प्रमुख आरती किरौला ने कहा इस मेले को हम बचपन से ही देखते आ रहे हैं।आज एक ब्लाक प्रमुख के रूप में इसमें शामिल होना मेरे लिए और भी गर्व का विषय है।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नवीन पांडे ने कहा इस तरह के आयोजन हमें प्रेरणा देने के साथ ही प्रोत्साहित भी करते हैं।यहां मेला समिति अध्यक्ष सुबेदार मेजर हरी सिंह भंडारी, सचिव प्रमोद जोशी,सांस्कृतिक सचिव डॉ. दीपक मेहता, संयोजक संतोष बिष्ट,त्रिभुवन बिष्ट,विनोद अधिकारी,जीवन अधिकारी,राजेन्द्र किरौला, घनश्याम भट्ट,केएस मेहता, हरीशरण शर्मा,शिवदत्त पांडे, कुंदन भंडारी,हेम जोशी,पंकज बिष्ट,आशुतोष शाही,प्रमोद तिवारी,मोहन सिंह बिष्ट,भूपाल भरड़ा,मनोहर सिंह भंडारी आदि मौजूद रहे।बग्वाली मेले के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।इस मौके पर झंकार लोक कला समिति बागेश्वर और नव हिमालयन कला केंद्र अल्मोड़ा के कलाकारों ने झोड़ा,चांचरी,न्योलिक,छपेली समेत कुमाऊनी-गढ़वाली गीतों ‘हिट दगड़ी कमला,अल्मड़ा में मेरो बंगला समेत अन्य गीतों पर एक से बढ़कर एक नृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर मेले में रंग जमा दिया।वहीं विभिन विद्यालयों के बच्चों एवं क्षेत्रीय कलाकारों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब वाहावाही लूटी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *