अल्मोड़ा-बग्वालीपोखर के ऐतिहासिक बग्वाली मेले का ओड़ा भेंटने के साथ रंगारंग आगाज हो गया है।गुरुवार को मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक मदन सिंह बिष्ट,जिला पंचायत सदस्य भूपाल भंडारी, समिति के पदाधिकारी ने दीप जलाकर किया।इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।मेले में भण्डरगांव से प्रधान परिवार से भवान सिंह भंडारी और दीवान सिंह भंडारी के नेतृत्व में और थोकदार परिवार से बहादुर सिंह भंडारी के नेतृत्व में ओढ़ा भेंटने की परंपरा का निर्वहन किया गया।इस मौके पर विधायक मदन बिष्ट ने कहा कि इस पौराणिक मेले में नई पीढ़ी के युवा कुछ नए प्रयोगों के साथ मेले को बेहतर बनाने का प्रयास कर रहे हैं।जिसके लिए क्षेत्र के युवा बधाई के पात्र हैं।विधायक ने मेले को आगे बढ़ाने के लिए दो लाख एवं मेला स्थल के पास बने मंदिर के स्थलीय विकास के लिए पांच लाख की धनराशि देने की घोषणा की।जिला पंचायत सदस्य भूपाल भंडारी ने कहा कि यहां के युवा कौतिक में नये प्रयोगों के माध्यम से हर बार कुछ नया करने का प्रयास करते हैं। जिससे ओरों को भी प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।यहां समिति के अध्यक्ष सुबेदार मेजर हरी सिंह भंडारी,आशुतोष शाही, प्रमोद जोशी,विनोद अधिकारी, रमेश नेगी व बलवीर भंडारी,डॉ. दीपक मेहता,संतोष बिष्ट, त्रिभुवन बिष्ट,जीवन अधिकारी, कुंदन सिंह भंडारी,अर्जुन बिष्ट, शिवदत्त पांडे,भानू जोशी,मनोज पांडे,हरिशरण शर्मा,डॉ. डीडी जोशी,कुंदन सिंह मेहता,मोहन सिंह बिष्ट,राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, भूपाल सिंह भरड़ा,गोपाल सिंह बिष्ट,केशव दत्त कांडपाल आदि मौजूद रहे।मेले में जय मां नंदा सुनंदा सांस्कृतिक कला समिति, बागेश्वर द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए।इसके अलावा क्षेत्रीय कलाकारों व विभिन्न विद्यालयों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर शमा बाधे रखा। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज,दीक्षा मॉन्टेशरी स्कूल व जीजीआईसी बग्वालीपोखर के बच्चों ने भी रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये।नंदलाल आर्या आदि गायकों ने भी अपनी सुन्दर प्रस्तुतियां दी।मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।वहीं मेले में पुलिस प्रशासन के साथ स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेला परिसर में ही चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध करवाई गई थी। जिसमें स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम उपस्थित रही।
