बागेश्वर-पुलिस अधीक्षक बागेश्वर अमित श्रीवास्तव के आदेशानुसार पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर,पुलिस उपाधीक्षक कपकोट एवं पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन के पर्यवेक्षण में जनपद क्षेत्रान्तर्गत निवासरत मजदूरों/ बाहरी व्यक्तियों/ फड़-फेरी, रेड़ी/ठेले लगाने वाले व्यक्तियों/ किरायेदारों के शत-प्रतिशत सत्यापन किये जाने हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के दृष्टिगत जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों तथा सत्यापन हेतु गठित टीमों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत विशेष चैकिंग अभियान चलाकर दिनांक- 24.04.2022 को कुल 155 किरायेदारों/बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया गया।इसके अतिरिक्त ऑनलाइन सत्यापन के सम्बन्ध में भी विस्तृत जानकारी दी गई।उक्त अभियान निरन्तर जारी रहेगा।
