बागेश्वर-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 73 वां स्थापना दिवस संपूर्ण भारतवर्ष में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बागेश्वर इकाई द्वारा 73 वें स्थापना दिवस जिसे राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के रूप में मनाया जाता है, परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बागेश्वर में परिसर में स्वच्छता अभियान एवं महाविद्यालय में सरस्वती मां की प्रतिमा एवं बद्री दत्त पांडे जी की प्रतिमा की साफ सफाई की गई।उसके पश्चात अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा सरस्वती मां एवं युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए।कुमाऊं सह संयोजक भूपेंद्र दानू ने बताया कि विद्यार्थी परिषद ज्ञान शील एकता के सिद्धांत पर कार्य करने वाला विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है आज समाज के प्रत्येक मुद्दे प्रत्येक कार्य एवं छात्र हितों के लिए विद्यार्थी परिषद का कार्यकर्ता सदेव संघर्षरत है।इस अवसर पर परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा विद्यार्थी परिषद को आज विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन बनाने के लिए जिन जिन कार्यकर्ताओं ने अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय देकर संघर्ष किया उनको भी याद किया गया इस दौरान विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कोरोनाकाल के दौरान किये गये कार्यो को भी बताया।उन्होंने बताया कि परिषद को आज समाज में एक आशा की दृष्टि से देखा जा रहा है समाज का प्रत्येक व्यक्ति आज विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के कार्यों की सराहना कर रहा है।देश के प्रत्येक मुद्दे धारा 370 का मुद्दा बांग्लादेशी घुसपैठियों का मुद्दा नई शिक्षा नीति का मुद्दा एवं राम मंदिर के मुद्दे में विद्यार्थी परिषद ने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।इसके अलावा विद्यार्थी परिषद गरुड़ इकाई एवं कपकोट इकाई में स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण किया गया।यहाँ कार्य्रकम में शिवम पांडे,जिला संयोजक सौरभ जोशी,हिमांशु जोशी,राजेन्द्र दानू, ललिता थापा,पूजा फ़र्शवान,कविता,मानशी,आशीष कुमार,आकाश कुमार,योगेश जोशी,चन्देश कोरंगा,खजान टँगड़िया,रोहित,योगेश तिवारी,कृष्णा फ़र्शवान,बबलू मेहरा,रविन्द्र मेहरा,सचिन,भूपेश आदि मौजूद रहे ।