बागेश्वर-आज कुमाऊं केसरी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बागेश्वर में केन्द्र सरकार द्वारा संचालित नमामि गंगे परियोजना 2021 के तहत निबन्ध प्रतियोगिता,स्वरचित कविता लेखन एवं वाचन प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी।जिसका विषय जल संरक्षण,जल प्रदूषण तथा जल प्रदूषण का जलीय जीव जन्तुओं पर प्रभाव रहा।आयोजित प्रतियोगिताओं में छात्र छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।निबन्ध प्रतियोगिता का परिणाम शीध्र घोषित किया जाएगा।स्वरचित कविता लेखन तथा वाचन प्रतियोगिता में नेहा फर्तयाल बीए द्बितीय वर्ष,यशोदा उपाध्याय एम ए प्रथम सेमेस्टर तथा हेमलता लोहार बी ए द्वितीय वर्ष क्रमशः प्रथम,द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रहे।निर्णायक मंडल के सदस्यों में डा०नेहा भाकुनी, डा०जयति दीक्षित, डा०उमेश जोशी,डा०ओम प्रकाश, डा०राजेश प्रसाद तथा डा०रश्मि सेमवाल रहे।
