बागेश्वर-आज कवि जोशी जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बागेश्वर की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के विरोध में राज्य सरकार व जिला प्रशासन को जगाने के लिए नुमाइश के मैदान से एसबीआई तिहाई तक पदयात्रा निकाली व उसके पश्चात एस०बी०आई० तिराहे पर प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन का सामूहिक पुतला दहन किया।इस अवसर पर कवि जोशी जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस बागेश्वर ने कहा कि आज बागेश्वर जिले को बनाए हुए 25 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं परंतु हमारे पूर्वजों व बड़े भाइयों ने जिस विकसित बागेश्वर जिले का सपना देखा था वह सपना आज भी 25 वर्षों तक अधूरा है।बागेश्वर जिला बनने के 25 वर्षों के बाद भी आज यहां स्वास्थ्य,शिक्षा, सड़क,बिजली व पानी की मूलभूत समस्याओं से लोगों को आए दिन गुजरना पड़ता है।आज युवा कांग्रेस बागेश्वर अपनी इस पदयात्रा को बागेश्वर जिला बनाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले जन आंदोलन के लिए प्रेरित करने वाले हम सबके आदर्श स्वर्गीय गुसाई सिंह दफौटी को समर्पित करती है और सरकार व जिला प्रशासन से मांग करते है कि तहसील परिसर में उनकी मूर्ति स्थापित की जाए जिससे भविष्य में भी उनसे समाज के सभी लोगो को प्रेरणा मिलती रहे।ईश्वर पांडेय प्रदेश सचिव ने कहा कि आज 25 सालो बाद भी जिला स्वास्थ्य सेवाओं की दुर्दशा के देख कर आज मन बहुत दुःखी है।उन्होंने कहा कि सरकार व जिला प्रशासन की नींद कब जागेगी और कब हमारे जिले के लोगो को बागेश्वर के अस्पतालों में ही उचित इलाज मिलेगा।उन्होंने जल्द ही युवा कांग्रेस बागेश्वर की सभी 27 सूत्रीय माँग पूरी करने की माँग की है।अंकुर उपाध्याय प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि यदि जल्द से जल्द बागेश्वर जिले की स्वास्थ्य सेवाएं सही नही की गयी तो युवा कांग्रेस बागेश्वर उग्र जन आंदोलन करने को वाध्य होगी।कार्यक्रम का संचालन अंकुर उपाध्याय व ईश्वर पाण्डेय ने किया।कार्यक्रम में कवि जोशी जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस बागेश्वर, ईश्वर पांडे प्रदेश सचिव,अंकुर उपाध्याय प्रदेश प्रवक्ता,राजेंद्र टंगड़िया पूर्व राज्य दर्जा मंत्री,सुनील पांडे जिला कोषाध्यक्ष,जयदीप कुमार जिला उपाध्यक्ष,रिजवान खान जिला उपाध्यक्ष,जगत नेगी विधानसभा अध्यक्ष,कमल बिष्ट ब्लॉक अध्यक्ष,रोहित खैर नगर अध्यक्ष,संस्कार भारती नगर सोशल मीडिया अध्यक्ष,अजय पांडे ब्लॉक सोशल मीडिया अध्यक्ष,संजय चिनियाल जिला महासचिव,मोहम्मद वसीम जिला सचिव,प्रियांशु पांडे,कमल कोहली, विशाल रावत,फिरोज खान,मोनिस खान,नागेंद्र मनवाल,पंकज पंत जिला महासचिव,राजू मनवाल,धीरज धपोला,राहुल,रंजीत कोहली,अंकित नगरकोटी,अनिल चौबे,दिव्यांशु कुमार आदि मौजूद रहे।