अल्मोड़ा-बद्रेश्वर वार्ड संख्या 5 में पार्षद जानकी पांडे के नेतृत्व में क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक मनोज तिवारी ने भाग लिया। बैठक में स्थानीय लोगों ने विभिन्न समस्याएं रखीं, जिन पर विधायक ने संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। बैठक के दौरान सड़क, पोल, रेलिंग समेत अन्य मूलभूत समस्याओं को लेकर पार्षद द्वारा विधायक को ज्ञापन भी सौंपा गया। विधायक ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन देते हुए कई मामलों में मौके पर ही कार्रवाई के निर्देश दिए। कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी,कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, पूर्व दर्जा मंत्री पूरन रौतेला,विनोद वैष्णव,महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट,नगर अध्यक्ष ताराचंद जोशी,सी.एल. वर्मा,हयात सिंह रावत,भारत पांडे,मोहन चंद पांडे,मथुरा दत्त मिश्रा, भुवन चंद बुधोरी,वी.एस. गैंडा,सुधीर बिष्ट,सतीश चंद्र भट्ट, गौरव भंडारी,प्रमोद पांडे,वीरेन जोशी,दिनेश भट्ट,हेमंत कुमार पंत,पूनम वर्मा,रेनू वर्मा,बसंती गैंडा,सरोज मेलकानी,दीपा जोशी,ममता जोशी,दीपा कांडपाल,गीता तिवारी,सरिता भट्ट सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *