अल्मोड़ा-आज शक्ति केंद्र बद्रेश्वर की बैठक शक्ति केंद्र संयोजक मनीष जोशी के नेतृत्व में की गई जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में अजय वर्मा उपस्थित रहे।बैठक में सभी बूथों के अध्यक्ष एवं बूथों में रहने वाले पदाधिकारी उपस्थित थे।सर्वप्रथम शक्ति केंद्र के संयोजक मनीष जोशी ने सभी का स्वागत किया जिसमें मुख्य वक्ता ने बताया कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आज काफी आगे बढ़ रहा है। उनकी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य हमें प्रत्येक बूथ में करना है एवं अजय टम्टा के लिए लोगों से मतदान करने की अपील भी करनी है।कार्यक्रम के पश्चात बद्रेश्वर वार्ड में मोहल्ला चंपानौला,थपलिया,खोल्टा, तिलकपुर में घर-घर तक जनसंपर्क किया गया।आज की बैठक एवं जनसंपर्क अभियान में मुख्य वक्ता अजय वर्मा,भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला,भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी,भाजपा नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू,शक्तिकेंद्र संयोजक मनीष जोशी,पूर्व जिला मंत्री विनीत बिष्ट,महामंत्री अर्जुन बिष्ट, मनोज जोशी,रमेश मेर,दिनेश मठपाल, अशोक गोस्वामी,आशीष गुरुरानी, व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष अजय वर्मा,महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लता पांडे,जिलाध्यक्ष लीला बोरा,नगर अध्यक्ष भावना तिवारी, महेश बिष्ट,आशुतोष भट्ट,ललित गुरुरानी,मनीष कनवाल,वसुधा पंत, भागा बिष्ट, प्रभा बोरा, दीपा बिष्ट,गीता जोशी,गरिमा धपोला,नेहा उप्रेती, ललिता पंचपाल,आनंद सिंह परिहार, नरेंद्र बिष्ट,प्रशांत साह,आनंद भोज, रजत पंत,गौरव पांडे आदि लोग रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *