हल्द्वानी-आज युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हल्द्वानी शहर के बदहाल व जर्जर मार्गो के विरोध में भाजपा सरकार व प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बियरशिबा स्कूल के सामने मेन रोड में मार्ग में हुए गड्ढों पर प्याज,पालक व बरशिम लगाकर रोष प्रकट किया।इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष गुरुप्रीत सिंह ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी बिल्कुल विपरीत है।इनकी डबल इंजन सरकार सिर्फ जनता का उत्पीड़न कर सकती हैं। जिनका विकास से कोई लेना देना नही है।जिला अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह गौनिया ने कहा कि मार्गो की हालत जर्जर हैं। मार्ग में गड्डे हैं या गड्डो में मार्ग यह लगाना मुश्किल है।इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष त्रिलोक सिंह कठायत,जिला उपाध्यक्ष हेंमत कुमार सूरज,सालिम सिद्दीकी,पूरन बिष्ट, सुमित कुमार,रिजवान हुसैन,तरन बिन्द्रा,इसरत अली,बबनित सिंह, मनीष चौहान,गोबिंद बिष्ट,पवन मेहता, अंकित परिहार,मनदीप सिंह,सलीम, रवि सागर,मानस बेलवाल,प्रदीप बिष्ट, आशीष कुडई,अभिषेक बिष्ट,शंकर कोहली,लक्ष्मीकांत,गुरकीरत सिंह, जीवन बिष्ट आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
