अल्मोड़ा-उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन उत्तराखंड जनपद अल्मोड़ा के सचिव धीरेन्द्र कुमार पाठक ने कहा कि उत्तराखंड सरकार व शासन द्वारा घोषित अवकाश के दिन सार्वजनिक कार्यक्रम रखने का चलन बढ़ा दिया है यह उचित नहीं है। सार्वजनिक कार्यक्रम उस तिथि के बाद या पूर्व में भी रखें जायें।घोषित अवकाश कोई भी हो उसका महत्त्व होता है और उसी के लिए होता है। इससे जिस बात के महत्व के दृष्टिगत जो अवकाश होता है उसका महत्त्व कम हो जाता है।सरकार व शासन को इस बात को गंभीरता पूर्वक विचार करना चाहिए लगातार अवकाश के दिनों में भी जबरन कार्यक्रम लगा देना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन उत्तराखंड जनपद अल्मोड़ा के अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार जोशी द्वारा भी अवकाश के दिन कोई भी अन्य कार्यक्रम लगाने पर गंभीरता पूर्वक विचार करने की मांग की गई है। त्यौहार के लिए अवकाश घोषित किया गया है तो त्यौहार मनाने दीजिए लेकिन उसी दिन अन्य सार्वजनिक कार्यक्रम लगाना ठीक नहीं है।सचिव धीरेन्द्र कुमार पाठक ने कहा कि लोकमर्यादा व लोकमूल्यों को बनाए रखना भी सरकार की जिम्मेदारी है।
