अल्मोड़ा-चंद्रशेखर घोडके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स नीति अपनाते हुए ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को साकार करने के पथ पर अग्रसर होकर नशे के विरुद्ध लगातार कड़े एक्शन लिये जा रहे है जिस क्रम में सभी थाना/ चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र सघन चैकिंग कर अवैध रूप स्मैक/गाँजा/चरस व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे तस्करों पर कठोर कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन में सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत के पर्यवेक्षण में त्योहारों के दृष्टिगत चेकिंग के दौरान दो अलग-अलग जगहों पर नशे तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पहले मामले में
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय व उनि सुनील धानिक प्रभारी एसओजी के नेतृत्व में दिनांक 27 फरवरी को कोतवाली अल्मोड़ा व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा लोधिया बैरियर के पास चेकिंग के दौरान एक युवक निखिलेश कनवाल के कब्जे से कुल 15.30 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद किया गया।अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में मुअसं-21/2026 धारा-8/21 एन डी पी एस एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण निखिलेश कनवाल उम्र 22 वर्ष पुत्र अनिल कनवाल निवासी खत्याड़ी जनपद अल्मोङा है।आपराधिक इतिहास में मुअसं- 82/2023 धारा 147,323,324 IPC कोतवाली अल्मोड़ा में पंजीकृत है।बरामदगी में 15.30 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद हुई है जिसकी कीमत 4,59,000 रुपये है।पुलिस टीम में उपनिरीक्षक आनन्द बल्लभ कश्मीरा चौकी प्रभारी धारानौला,कानि इरशाद उल्ला एसओजी अल्मोड़ा,कानि राकेश भट्ट एसओजी अल्मोड़ा,कानि गणेश पाण्डे एसओजी अल्मोड़ा शामिल रहे।दूसरे मामले में दिनांक 28 फरवरी को थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महंत व उनि सुनील धानिक प्रभारी एसओजी के नेतृत्व में एसओजी व दन्या पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग के दौरान सुवाखान तिराहा से ऑल्टो कार संख्या UK 01A 3504 को चेक करने पर दीपक सिंह के कब्जे से 12 गत्ते की पेटियों में 432 क्वार्टर व 69 हाफ अंग्रेजी शराब बरामद बरामद होने पर वाहन को सीज कर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए थाना दन्या में मु0अ0सं0-08/2026 धारा-60/72 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।पुलिस टीम में उप निरीक्षक कामित जोशी प्रभारी चौकी जागेश्वर,कानि आनंद सिंह थाना दन्या,कानि जगत सिंह थाना दन्या,कानि प्रमोद कुमार थाना दन्या,कानि गणेश पाण्डे एसओजी,कानि राकेश भट्ट एसओजी,कानि चन्दन सिंह एसओजी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *