टिहरी-एस एस पी टिहरी नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत टिहरी पुलिस द्वारा 1 अभियुक्त को 35 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।दिनांक 26.04.2022 की देर शाम पुलिस थाना चंबा व स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप जनपद टिहरी गढ़वाल की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर नागणी क्षेत्र में छापेमारी कर ग्राम उपली नागणी में एक मकान की छत से नेपाली नागरिक हीरा सिंह पुत्र सीताराम निवासी तल्ला नागणी थाना चंबा,टिहरी गढ़वाल को 35 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब आफिसर्स च्वाइस के साथ गिरफ्तार किया गया है।पूछताछ में अभियुक्त द्वारा उक्त शराब अपने मालिक राजू पुत्र हिम्मत सिंह निवासी नागणी (चंबा),टिहरी गढ़वाल की होना बताया है।अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए अभि०राजू सिंह की तलाश की जा रही है।अवैध शराब की कीमत लगभग ₹ 2,00,000 के आस-पास आंकी गई है।पुलिस टीम इन्स्पेक्टर पंकज देवरानी प्रभारी थाना चम्बा,एस आई दिनेश वल्लभ थाना चम्बा,एस आई लखपत बुटोला एस ओ जी,का०हिमांशु चौधरी एस ओ जी,का०राकेश रावत शामिल रहे।
