पिथौरागढ़-पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ महेश चन्द्र जोशी तथा क्षेत्राधिकारी धारचूला विनोद कुमार थापा के निर्देशन में जनपद में नशे की प्रवृत्ति पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाने व अवैध मादक पदार्थो की बिक्री/तस्करी करने वालों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए कड़ी कार्यवाही किये जाने के क्रम में दिनाँक 7.03.2022 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जौलजीवी प्रकाश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में उ०नि० मोहन बोहरा व थाना जौलजीवी पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत धकिया बलधार के पास चैकिंग के दौरान वाहन संख्या UK05A 2777 ALTO कार में अभियुक्त राजेन्द्र सिंह दताल पुत्र स्व० चन्द्र सिंह दताल नि० ग्राम दातूखेड़ा थाना जौलजीवी जनपद पिथौरागढ़ उम्र 35 वर्ष को अवैध रूप से 6 पेटी बीयर 2 पेटी अंग्रेजी शराब परिवहन करने पर गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली जौलजीवी में धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन को भी सीज किया गया।पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मोहन बोहरा,का० दीपक कापड़ी शामिल रहे।