हल्द्वानी-पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद में अवैध नशे की बिक्री पर अंकुश लगाने दृष्टिगत चैकिंग अभियान चलाने व तस्करों की गिरफ्तारी करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को दिशा निर्देश निर्गत किये गये हैं।जिस क्रम में डॉ जगदीश चन्द्र एसपी० क्राईम/यातायात नैनीताल,हरबन्स सिंह एसपी० सिटी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा भूपेन्द्र सिहं धौनी सी०ओ० हल्द्वानी के निर्देशन में हरेन्द्र चौधरी प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी द्वारा थाना हल्द्वानी पुलिस व ए०ओ०जी० की संयुक्त टीम गठित की गयी।टीम द्वारा दिनांक 19-01-2023 को टी०पी० नगर थाना हल्द्वानी क्षेत्र में वाहन चैकिंग के दौरान छोटा हाथी के अन्दर तस्करी हेतु छिपाकर लायी जा रही 102 पेटी बरामद कर 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।दिनांक 19.01.23 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा टी०पी०नगर चौकी गेट के सामने चौकिंग के दौरान एक छोटा हाथी न0 DL1LAG 2891 को रोककर चैक किया गया तो छोटा हाथी के अन्दर नमकीन आदि पैकेटो के पीछे छिपाकर लायी जा रही OLD MONK XXX RUM के प्लास्टिक की 1224 बोतल कुल 102 पेटी बरामद की गयी एवं मौके से अभियुक्त अमित जोशी निवासी सोनीपत हरियाणा को गिरफ्तार किया गया जिसके विरूद्ध कोतवाली हल्द्वानी में मु०अ०सं०- 32 /2023,धारा 60/72 आबकारी अधिनियम व 420 भादवि० के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।घटनास्थल देवलचौड़ चौराहा टी०पी०नगर की है।अभियुक्त का नाम अमित जोगी निवासी सोनीपत हरियाणा है।पूछताछ में अभियुक्त के द्वारा बताया गया कि वह अवैध शराब को घर मे ही बनाते है तथा अच्छी कीमत मिलने के लालच से उस पर आर्मी सीएसडी का फर्जी टैग लगा देते है और शराब की हल्द्वानी व पहाड़ी क्षेत्रो में अच्छी मांग होने के कारण इसकी सप्लाई करते है जिससे अच्छा मुनाफा मिल जाता है।पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा पुलिस टीम को 5000 रूपये का नगद पुरूष्कार देने की घोषणा की गयी।गिरफ्तारी टीम में हरेन्द्र चौधरी प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी,उ०नि०राजवीर सिंह नेगी एसओजी प्रभारी, उ०नि० पंकज जोशी टीपी नगर चौकी प्रभारी,हे०कानि० कुन्दन सिंह एस०ओ०जी०,हे०कानि० त्रिलोक सिंह एसओजी,हे०कानि० दिगम्बर सनवाल कोतवाली हल्द्वानी,कानि० दिनेश नगरकोटी एसओजी,कानि० भानु प्रताप एसओजी,कानि० अनिल गिरी एसओजी,कानि० तारा सिहं कोतवाली हल्द्वानी,कानि० नवीन राणा कोतवाली हल्द्वानी।
