अल्मोड़ा-दिनाॅक 20.02.2021 को उपनिरीक्षक इन्दर सिंह ढैला द्वारा मय हमराही कर्मगणों कानि० 65 ना० पु० राजेश भट्ट,कानि०112ना०पु० कुन्दन लाल के दौरान चैकिंग काफलीखान में वाहन संख्या UK06M-9677 मारुति 800 को रोककर चैक किया गया तो वाहन को चालक त्रिलोक सिंह पुत्र नैन सिंह निवासी काफली पोस्ट धौलादेवी थाना दन्या जिला अल्मोड़ा उम्र 35 वर्ष चलाते पाया गया और वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में 4 पेटियों में 24 बोतल व 48 पव्वे देशी शराब गुलाब व 48 पव्वे अंग्रेजी शराब मैग्डबल रम पायी गयी।इस प्रकार 24 बोतल व 96 पव्वे देशी व अंग्रेजी शराब कीमत 15360/- रुपया है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना दन्या पर एफ०आई०आर०नंबर 04/ 2021 धारा 60/72आबकारी अधिनियम बनाम त्रिलोक सिंह पंजीकृत कराया गया और वाहन को सीज कर कब्जे पुलिस लिया गया।