अल्मोड़ा-सुश्री ओशीन जोशी पुलिस उपाधीक्षक आँप्स द्वारा समस्त थाना/ चौकी प्रभारियों एवं एस०ओ०जी० टीम को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी,अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी पर अंकुश लगाये जाने हेतु सघन चैकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।दिनांक 8.04.2022 को प्रभारी चौकी एनटीडी बिशन लाल आरक्षी राजेश भट्ट एसओजी,दिनेश नगरकोटी एसओजी द्वारा दौराने चैकिंग बल्डोटी बैण्ड से आगे गंगनाथ मंदिर के पास संदिग्ध प्रतित होने पर वाहन संख्या यूपी 85 टी 9098 से 2 पेटियों में 27 बोतल,48 पव्वे अवैध देशी मसालेदार शराब कीमत 12,500रु बरामद कर कोतवाली अल्मोड़ा में मु०अ०सं० 34/22 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।