बागेश्वर-पुलिस अधीक्षक जनपद बागेश्वर द्वारा युवाओं में बढ़ते हुए नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने एवं अवैध शराब/मादक पदार्थों की बिक्री/तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध समस्त थाना प्रभारियों व प्रभारी एस०ओ०जी० बागेश्वर को अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी कपकोट/पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन के पर्यवेक्षण में दिनांक 28-04-2022 को थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी, थाना कपकोट द्वारा थाना कपकोट पुलिस टीम/एस०ओ०जी० बागेश्वर की सयुंक्त टीम के साथ थाना क्षेत्रान्तर्गत शान्ति-व्यवस्था एवं अवैध मादक पदार्थों के विरूद् चैकिंग अभियान चलाया गया।इस दौरान मुखबीर की सूचना पर अभियुक्त जमन सिंह पुत्र साधो सिंह निवासी ग्राम-भयूं कपकोट को अपनी दुकान (कपकोट ब्लॉक के पास) पर अवैध अंग्रेजी शराब बेचते व मौके पर 41 बोतल, 210 अद्दे,141 क्वाटर व नगदी 2,53100रु० बरामद किये गये। पुलिस टीम द्वारा उक्त को जुर्म धारा से अवगत कराते हुए मौके से अवैध अंग्रेजी शराब/नगदी के साथ गिरफ्तार कर उसके विरूद्द थाना कपकोट में मु०अ०सं०-38/2022 धारा-60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।अभियुक्त कि पहचान जमन सिंह पुत्र श्री साधो सिंह निवासी ग्राम भयूं थाना कपकोट जिला बागेश्वर उम्र 55 वर्ष के रूप में हुई है।पुलिस टीम में उ०नि० प्रताप सिंह नगरकोटी थानाध्यक्ष कपकोट,आरक्षी राजेश भट्ट एस०ओ०जी० बागेश्वर,आरक्षी रमेश सिंह एस०ओ०जी० बागेश्वर,आरक्षी इमरान खान एस०ओ०जी० बागेश्वर,आरक्षी बसंत पंत एस०ओ०जी० बागेश्वर शामिल रहे।