अल्मोड़ा-अल्मोड़ा पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों पर सर्तक दृष्टि रखते हुए लगातार कड़ी कार्यवाही की जा रही है।इसी क्रम में दिनांक 5.08.2021 को थानाध्यक्ष सोमेश्वर राजेन्द्र सिंह बिष्ट द्वारा दौराने चैकिंग मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए स्थान मनान में गौरव जोशी (उम्र 28 वर्ष) पुत्र राजेन्द्र कुमार जोशी निवासी ग्राम बमनीगाड थाना सोमेश्वर जिला अल्मोड़ा जो चाय आदि की दुकान चलाता है,उक्त की दुकान से 15 बोतल अवैध देशी शराब बरामद करने पर गौरव जोशी उपरोक्त के विरूद्ध थाना सोमेश्वर में F.I.R. NO. 18/2021 धारा 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी।उक्त सम्बन्ध में थानाध्यक्ष सोमेश्वर राजेन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि अभियुक्त उपरोक्त मनान में चाय आदि की दुकान चलाता है,मुखबिर द्वारा उक्त के शराब बेचे जाने की सूचना पर कार्यवाही करते हुए,पकड़ में आने पर गिऱफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है।पुलिस टीम में राजेन्द्र सिंह बिष्ट (थानाध्यक्ष सोमेश्वर),का० गोपाल गिरी,का० सतीश उपाध्याय शामिल रहे।पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा समन/ वारण्ट /नोटिस की शत प्रतिशत तामील कराने के सम्बन्ध दिनांक 1.08.2021 से जनपद में अभियान चलाया जा रहा है।अभियान के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए दिनांक 5.08.2021 को थानाध्यक्ष सोमेश्वर राजेन्द्र सिंह बिष्ट द्वारा पुलिस टीम का० गोपाल गिरी एवं सतीश उपाध्याय के साथ वारण्टी विजय सिंह नयाल जिसके विरूद्ध मा० न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट अल्मोड़ा द्वारा फौ० वाद संख्या 541/2021 धारा 60 अधिनियम में दिनांक 27.07.2021को गैरजमानती वारण्ट जारी किया गया था,की गिऱफ्तारी हेतु उसकी दुकान पर दबिश देकर,वारंटी विजय सिंह नयाल उपरोक्त को उसकी दुकान से गिरफ्तार कर मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।दिनांक 5.08.2021को ग्राम वल्सा पातलीबगड़ में एक व्यक्ति द्वारा शराब पीकर उत्पात मचाने की सूचना पर कार्यवाही करते हुए, थानाध्यक्ष सोमेश्वर द्वारा मौके पर फोर्स भेजकर ललित सिंह बजेली पुत्र शमशेर सिंह बजेली निवासी पातलीबगड़ को शराब पीकर उत्पात मचाने पर पुलिस अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गयी।
