पिथौरागढ़-पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़, महेश चन्द्र जोशी के निर्देशन में अवैध खनन करने/खनन सामग्री परिवहन करने वाले खनन माफियाओं के विरुद्ध सतर्क दृष्टि रखते हुए कड़ी कार्यवाही किये जाने के क्रम में आज दिनाँक 9.03.2022 को उ०नि० किशोर पंत के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा त्रिपुरा देवी क्षेत्र में चैकिंग के दौरान वाहन पिकअप संख्या UK05CA 0446 को रोककर चैक किया गया।जिसमें वाहन चालक अजय कुमार पुत्र चन्द्र प्रकाश, निवासी गंगोलीहाट जिला पिथौरागढ़, बिना कागजात के अवैध रुप से रेता परिवहन कर ले जा रहा था, जिस पर उक्त वाहन को मय रेता के धारा- 4/21 खान एवं खनन अधिनियम के अंतर्गत सीज किया गया।पुलिस टीम में उ०नि० किशोर पंत,का० किशन आर्या शामिल रहे।
