अल्मोड़ा-मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 को साकार करने को दृढ़ संकल्पित प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद को नशा मुक्त बनाने हेतु एसओजी/एएनटीएफ टीम व समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/ बिक्री पर पूर्ण अंकुश लगाये जाने हेतु सघन चैकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश पर जनपद पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही हैं।दिनांक 11/01/2023 को तिलक राम वर्मा सीओ रानीखेत व ओशीन जोशी सीओ आँप्स के नेतृत्व में जनपद की एसओजी/एएनटीएफ की सूचना पर थाना सल्ट पुलिस व एसओजी/एएनटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा सराईखेत रोड कटपतिया तिराहा पर रात्रि चैकिंग के दौरान अभियुक्तगण त्रिलोक बिष्ट उर्फ बबलू व भूपेन्द्र सिंह बिष्ट को वाहन संख्या- यू0के0 01 टी0ए0-3891 कार में कुल 22.225 किलोग्राम अवैध गांजा परिवहन करने पर अभियुक्तगण उपरोक्त को गिरफ्तार कर थाना सल्ट में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अवैध गांजा परिवहन में प्रयुक्त वाहन कार को सीज किया गया।मामले में
एसओजी प्रभारी सुनील धानिक ने बताया कि अभियुक्तगण उपरोक्त सराईखेत के आस-पास के क्षेत्रों से गांजा इकट्ठा कर भिकियासैंण की ओर बेचने के लिए ले जा रहे थे,चैकिंग के दौरान गिरफ्त में आये।इनका उद्देश्य गांजे की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर युवाओं को बेचकर नशे का आदी बनाने का था।गिरफ्तार अभियुक्तगणों में त्रिलोक बिष्ट उर्फ बबलू उम्र- 34 वर्ष पुत्र लक्ष्मण सिंह बिष्ट,निवासी ग्राम बेल्टी, भतरौजखान,जनपद अल्मोड़ा,भूपेन्द्र सिंह उम्र- 31 वर्ष पुत्र पूरन सिंह बिष्ट,निवासी बाड़ीकोट, भतरौजखान जनपद अल्मोड़ा शामिल हैं।बरामदगी में 22.225 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है जिसकी कुल कीमत 3,33,375 रुपये (तीन लाख, तैंतीस हजार,तीन सौ पिचहत्तर रुपये) है।पुलिस टीम में उ०नि० मनोज कुमार थाना सल्ट,कानि० देवेन्द्र सिंह थाना सल्ट,का० भूपेंद्र पाल एसओजी/एएनटीएफ,अल्मोड़ा,का० मनमोहन सिंह एसओजी/एएनटीएफ अल्मोड़ा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *