बागेश्वर-पुलिस अधीक्षक जनपद बागेश्वर द्वारा युवाओं में बढ़ते हुए नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने एवं अवैध शराब/मादक पदार्थों की बिक्री/तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध समस्त थाना प्रभारियों व प्रभारी एस०ओ०जी० बागेश्वर को अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।उक्त क्रम में क्षेत्राधिकारी कपकोट शिवराज सिंह राणा एवं पुलिस उपाधीक्षक महोदय ऑपरेशन अंकित कंडारी बागेश्वर के पर्यवेक्षण में दिनांक 30-04-2022 को थाना कपकोट/एस०ओ०जी० बागेश्वर की सयुंक्त टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत शान्ति व्यवस्था एवं अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध चैकिंग अभियान चलाया गया।इस दौरान मुखबीर की सूचना पर थाना कपकोट/ एस०ओ०जी० की सयुंक्त टीम द्वारा उत्तर भारत पावर प्रोजेक्ट से लगभग 150 मी० आगे से अभियुक्त नफीस पुत्र रईस निवासी-देवचरा, तहसील-आंवला,थाना बमौरा, जिला-बरेली,उ०प्र० उम्र-20 वर्ष के कब्जे से मो०सा० -UP-25DE 0899 में परिवहन करते हुए 365 ग्राम अवैध चरस और युनुस खान पुत्र अब्दुल रफीक निवासी देवचरा तहसील ऑवला थाना-बमौरा जिल बरेली उ०प्र० उम्र 28 वर्ष, हाल पता- निकट हनुमान मंदिर ठण्डी रोड कोतवाली बागेश्वर के कब्जे से मो०सा०-UP-25DE 0899 में परिवहन करते हुए 660 ग्राम अवैध चरस बरामद की गयी।उपरोक्त दोनों अभियुक्तगणों से कुल 1025 ग्राम अवैध चरस बरामद किया गया है।एस०ओ०जी०/थाना टीम द्वारा पुलिस टीम के साथ अवैध चरस की तस्करी कर रहे उक्त दोनों अभियुक्तों को मौके से अवैध चरस के साथ गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध थाना- कपकोट में मु०अ०सं०-40/2022 धारा. 08/20/60 एन०डी०पी०एस० एक्ट व मु०अ०सं०- 41/2022 धारा. 08/20/60 एन०डी०पी०एस० एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।आरोपियों की पहचान नफीस पुत्र रईस निवासी-देवचरा, तहसील-ऑवला थाना-बमौरा, जिला-बरेली उ०प्र० उम्र-20 वर्ष एवंयुनुस खान पुत्र अब्दुल रफीक निवासी-देवचरा,तहसील-ऑवला, थाना-बमौरा,जिला-बरेली उ०प्र०, उम्र-28 वर्ष, हाल पता- निकट हनुमान मंदिर ठण्ड़ी रोड कोतवाली बागेश्वर के रूप में हुई है।पुलिस टीम में उ०नि० कुन्दन सिंह रौतेला प्रभारी एस०ओ०जी०,उ०नि० विवेक चन्द्र थाना कपकोट,का० राजेश भट्ट एस०ओ०जी०,का० संतोष सिंह एस०ओ०जी०,का० रमेश सिंह एस०ओ०जी०,चालक का० पवन कुमार थाना-कपकोट,का०बसन्त लाल थाना-कपकोट शामिल रहे।