बागेश्वर-पुलिस अधीक्षक बागेश्वर द्वारा युवाओं में बढ़ते हुए नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु अवैध मादक पदार्थों की तस्करी /बिक्री करने वालों के विरुद्ध नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कड़ी कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध में समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया गया है।उक्त क्रम में पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर शिव राजसिंह राणा एवं पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन अंकित कंडारी के नेतृत्व में दिनांक 11/05/2022 को कोतवाली पुलिस टीम व एस ओ जी टीम द्वारा कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत शान्ति व्यवस्था/अवैध मादक पदार्थों की चैकिगं ड्यूटी के दौरान आरे बाईपास रोड से एक व्यक्ति भरत सिंह दानू पुत्र नेत्र सिंह निवासी ग्राम बाछम थाना कपकोट जनपद- बागेश्वर उम्र 19 वर्ष से पूछताछ/चैक किये जाने पर उसके कब्जे से 1.519 किलोग्राम अवैध चरस बरामद की गई। पुलिस टीम द्वारा आरोपी को मौके से चरस के साथ गिरफ्तार कर उक्त ब्यक्ति के विरुद्ध कोतवाली बागेश्वर में FIR No. 34/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।अभियुक्त को मान० न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।गिरफ्तारी टीम में व०उ०नि० लोकेश रावत कोतवाली बागेश्वर,आरक्षी सुनील बहुगुणा कोतवाली बागेश्वर,आरक्षी बसन्त पन्त एसओजी,आरक्षी राजेश भट्ट एसओजी,चालक विजय चंद्र शामिल रहे।
