देहरादून-दिनांक 6/05/22 को वादिनी श्रीमती सावित्री देवी पत्नी सुनील दत्त निवासी हरबर्टपुर बंसीपूर थाना विकास नगर देहरादून ने हाजिर थाना आकर एक लिखित तहरीर देकर बताया कि अज्ञात व्यक्तियो द्वारा धोखाधड़ी से वादिनी का एसबीआई का एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से 20000 रुपये निकाल लिए हैं।इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई की ऋषिकेश में अज्ञात अभियुक्तों द्वारा अलग अलग स्थानों पर दो व्यक्तियों का एटीएम कार्ड बदलकर उनके एटीएम कार्डों से रुपए 25- 25 हजार निकालने की घटना कारित की है।घटना में प्रयुक्त वाहन का नंबर HR 26 CF 9993 स्विफ्ट कार है।उक्त वाहन घटना में प्रयुक्त होने के प्रकाश में आने पर उपरोक्त वाहन एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा निर्देश निर्गत किए गए तथा जनपद के थानों को एवं सीमा से लगते हुए बॉर्डर पर प्रभावी चेकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया।प्राप्त निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जनपद देहरादून के आदेशानुसार एवं क्षेत्राधिकारी विकास नगर के निकट एवं कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रभावी चेकिंग करने हेतु अलग अलग टीमें गठित कर उन्हें भली भांति ब्रीफ करते हुए सभी संभावित स्थानों पर बरोटीवाला चौक, विकासनगर बाजार,बाबूगढ़ चौक, हरबर्टपुर,कुल्हाल बॉर्डर,डाकपत्थर, डाकपत्थर बैराज बॉर्डर क्षेत्र में रवाना किया गया।इसी क्रम में चौकी कुल्हाल बॉर्डर पर नियुक्त पुलिस टीम द्वारा प्रभावी चेकिंग करते हुए घटना से संबंधित पाँच अभियुक्त गणों बलविंदर सिंह,राजेश,राजकुमार उर्फ चिन्नू, प्रवीण कुमार,रिंकू कुमार को मय घटना में प्रयुक्त कार संख्या HR 26 CF- 9993 स्विफ्ट कार एवं अलग अलग बैंकों के एटीएम कार्ड के साथ गिरफ्तार किया गया।मु०अ०स० 173/2022 धारा 420 भादवि थाना विकासनगर में 7200 रुपये की बरामदगी की गयी।मु०अ०स० 205/2022 धारा 420 भादवि थाना ऋषिकेश में 15000 रुपये नगद एक एटीएम कार्ड की बरामदगी।मु०अ०स० 206/2022 धारा 420 भादवि थाना ऋषिकेश में 12800 रुपये नगद एक एटीएम कार्ड की बरामदगी।घटना में प्रयुक्त वाहन स्विफ्ट कार HR26-C 9993 तथा अलग अलग बैंकों के 118 एटीएम कार्ड बरामद किए गये।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान बलविंदर सिंह पुत्र मोलू राम निवासी ग्राम मोरथली थाना पेहवा जिला कुरुक्षेत्र हरियाणा उम्र 40 वर्ष,राजेश पुत्र मोलू राम निवासी उपरोक्त उम्र 26 वर्ष,राजकुमार उर्फ चिन्नू पुत्र मोलू राम निवासी उपरोक्त उम्र 28 वर्ष,प्रवीण कुमार पुत्र सुरेश निवासी उपरोक्त उम्र 19 वर्ष,रिंकू कुमार पुत्र जय सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 20 वर्ष के रूप में हुई है।अभियुक्त गणो के आपराधिक इतिहास की जानकारी प्राप्त की जा रहा है।पुलिस टीम में HC UT दीपक चौहान,कांस्टेबल मनजीत,कांस्टेबल रईस शामिल रहे।