अल्मोड़ा-राजकीय इंटर कॉलेज नौगांव ताडीखेत में कार्यरत अतिथि प्रवक्ता श्रीमती हेमलता बोरा ने अपने पुत्र निर्भय सिंह जिसकी प्राथमिक शिक्षा हल्द्वानी में पब्लिक स्कूल से हुई है को राजकीय इंटर कॉलेज नौगांव में कक्षा 6 में प्रवेश दिलवाया है।जबकि उनका पूरा परिवार हल्द्वानी में रहता है उनके पति जीवन सिंह थल सेवा में नायक सूबेदार के पद पर कार्यरत हैं।श्रीमती बोरा द्वारा अपने परिवार की अनुमति पर अपने पुत्र को सरकारी विद्यालय में पढ़ाने का फैसला किया।जहां एक ओर लोग निजी विद्यालयों में बच्चों को पढ़ाने को अपने पद प्रतिष्ठा से जोड़ रहे हैं वहीं श्रीमती बोरा द्वारा अपने बच्चे को सरकारी स्कूल में पढ़ाने का निर्णय लिया।बोरा द्वारा किए गए इस फैसले पर प्रधानाचार्य संतोष कुमार एवं समस्त स्टाफ व स्थानीय अभिभावकों द्वारा प्रवेशोत्सव के अवसर पर दिनांक 1 मई को नव प्रवेशी बच्चों के साथ ही श्रीमती हेमलता बोरा को भी सम्मानित करते हुए उनके इस कार्य को अनुकरणीय बताया।मुख्य शिक्षा अधिकारी अल्मोड़ा ए डी बलोदी व जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक सी एस बिष्ट द्वारा भी श्रीमती बोरा के इस कार्य को अनुकरणीय व सराहनीय बताते हुए उनके द्वारा किए गए इस निर्णय की भूरि भूरि प्रशंसा की है।1 मई 2024 को विद्यालय में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष कुमार,पीटीए अध्यक्ष दीपा देवी,एस एम सी अध्यक्ष सुरेंद्र कनवाल द्वारा इस वर्ष विद्यालय का परिषदीय परीक्षा,हाई स्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षा फल शत प्रतिशत रहने पर विद्यालय स्टाफ को बधाई देते हुए उनके शिक्षण व मेहनत की सराहना की गई।इस अवसर पर नव प्रवेशी बच्चों का स्वागत किया गया एवं छात्र-छात्राओं हेतु विशेष भोज का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर ललित चंद पाठक द्वारा किया गया।इस अवसर पर शिव दत्त पांडे,दीपचंद ,प्रदीप वर्मा,शोभा आर्या ,हेमलता बोरा, संजू कार्की ,गीता आर्या, गीतांजलि तिवारी, कीर्ति किरण, ज्वाला सिंह,फ़ज़ल रहमान विपिन चन्द्र व स्थानीय अभिभावक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *