अल्मोड़ा-19 फरवरी को उत्तराखंड क्रांति दल युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष आशीष नेगी के कुमाऊं में युवाजन संवाद कार्यक्रम के तहत अल्मोड़ा आगमन पर अल्मोड़ा उत्तराखंड क्रांति दल इकाई व युवा प्रकोष्ठ अल्मोड़ा ने भव्य स्वागत किया।आशीष नेगी इस समय कुमाऊं में युवा जन संवाद कार्यक्रम में छोटे-छोटे कस्बों में नुक्कड़ सभाओं करते हुए अल्मोड़ा पहुंचे।अल्मोड़ा चौहानपाटा गांधी पार्क व शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए व अपने वक्तव्य में कहा कि उत्तराखंड में युवा बेरोजगारी की मार झेल रहा है।पेपर लीक,भ्रष्टाचार से युवा त्रस्त है।बाहर के युवा को रोजगार देने पर प्रदेश का युवा हताश हैं।साथ ही कहा कि अगर उत्तराखंड का सर्वांगीण विकास नहीं हो रहा है तो उसके लिए स्थाई राजधानी गैरसैड ना होना बहुत बड़ा कारण है।मूल निवास 1950 लागू करने व उत्तराखंड में उत्तराखंड की संस्कृति,भाषा जैसे मुद्दे पर भी उन्होंने जोर दिया। उन्होंने उत्तराखंड में युवाओ को यूकेडी से जुड़ने का आवाह्न किया।अल्मोड़ा से आगे बढ़ते हुए युवा जन संवाद कार्यक्रम पर कोसी बाजार,रनमन,मनान,सोमेश्वर में नुक्कड़ सभा कर युवाओं से संवाद किया।कार्यक्रम में उनके साथ युवा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष कुलदीप रावत,आयुष रावत, गौरव जोशी,रवि नेगी,पंकज कपकोटी,विनीत बोरा,राजेंद्र मलकानी,अल्मोड़ा जिलाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ रघुवर सिंह भाकुनी, केंद्रीय संगठन मंत्री नरेंद्र सिंह बिष्ट,केंद्रीय मंत्री गिरीश नाथ गोस्वामी,जिलाध्यक्ष दिनेश जोशी,कार्यकारी अध्यक्ष पान सिंह रावत,जिला महामंत्री आनंद बोरा,महिला जिला अध्यक्ष दीपा जोशी,महानगर अध्यक्ष मोहित शाह,किरन मेहरा,सुजीत टम्टा,जगदीश जोशी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
