अल्मोड़ा-आज अल्मोड़ा इंटर कॉलेज के सभागार में अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद अल्मोड़ा द्वारा मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा अंतिम आहरित वेतन के आधार पर सेवानिवृत्ति अशासकीय शिक्षकों को पेंशन भुगतान न किए जाने के कारण कल सोमवार से मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में भूख हड़ताल करने का फैसला लिया गया।संगठन के जिलाध्यक्ष हीरा सिंह मेहरा एवं अशोक कुमार पंत ने संयुक्त रूप से इसकी घोषणा की।उनके द्वारा कहा गया कि राज्य के 13 जनपदों में केवल अल्मोड़ा जनपद को छोड़कर अन्य 12 जनपदों में सेवानिवृत्ति शिक्षकों को अंतिम आहरित वेतन के आधार पर पेंशन भुगतान किया जा रहा है लेकिन अल्मोड़ा में मुख्य शिक्षा अधिकारी के द्वारा सेवानिवृत्ति शिक्षकों को इस लाभ से वंचित किया जा रहा है जिससे कार्मिकों में रोश व्याप्त है। उन्होंने बताया कि कल सोमवार प्रात 10 बजे से संगठन के द्वारा मुख्य शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की जाएगी।इस अवसर पर संगठन के जिलाध्यक्ष से हीरा सिंह मेहरा, कोषाध्यक्ष मदन सिंह भेसोड़ा, जिला मंत्री हरिश उप्रेती,संरक्षक दीपक सिंह नयाल,मंडलीय महामंत्री महेंद्र सिंह मेहरा,महेंद्र सिंह चौहान,ललित मोहन टम्टा, बाबूराम,सुभाष चंद्र,अशोक कुमार पंत,एल एम जोशी, पूरन सिंह अलमिया आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *