अल्मोड़ा-नवीन पाठक अपर सचिव रामनगर बोर्ड द्वारा अवगत कराया गया है कि उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर द्वारा दिनांक 22 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक असंतुष्ट विद्यार्थियों की परीक्षा आयोजित की जाएगी।जनपद अल्मोड़ा में दो छात्रों द्वारा परीक्षा फल से असंतुष्टि व्यक्त की गयी थी।रा० इ० का० नैकड़ा पैसिया व रा०इ०का० पुभांऊ में यह परीक्षा होगी।यह दोनों छात्र इंटरमीडिएट के है एक विज्ञान वर्ग का व एक साहित्यिक वर्ग का है।श्री पाठक अपर सचिव द्वारा आज अल्मोड़ा में उपस्थित होकर मुख्य शिक्षा अधिकारी व केन्द्र व्यवस्थापक के लिए निर्देश जारी किए गये।उल्लेखनीय है कि कोविड काल में बोर्ड द्वारा जारी परीक्षा फल से असंतुष्टि के बाद परिषद द्वारा यह परीक्षा आयोजित की गई है।श्री पाठक अपर सचिव द्वारा अवगत कराया गया है कि सम्पूर्ण प्रदेश में 8 परीक्षार्थियों द्वारा परीक्षा दी जाएगी।जनपद हरिद्वार,ऊधम सिंह नगर,नैनीताल, अल्मोड़ा में यह परीक्षा आयोजित होगी।इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी हर्ष बहादुर चंद,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी धीरेन्द्र कुमार पाठक,प्रशासनिक अधिकारी श्रीमती के देवड़ी,वरिष्ठ सहायक बलवीर भाकुनी व रमेश तिवारी उपस्थित थे।