अल्मोड़ा-मां नंदा देवी मंदिर कमेटी की एक बैठक आज गीता भवन में आयोजित की गयी। मीडिया प्रभारी जगत तिवारी ने अवगत कराया कि बैठक में मां नन्दा देवी मंदिर कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।बैठक कमेटी के अध्यक्ष मनोज वर्मा की अध्यक्षता में की गयी।सभी पदाधिकारियों ने मिलकर इस बात पर रोष व्यक्त किया कि कुछ संस्थानों द्वारा अनर्गल,झूठी बयानबाजी कर संस्था की छवि को धूमल किया जा रहा है जो कि बहुत निंदनीय है।सभी ने इसकी भर्त्सना करते हुए कहा कि नंदा देवी मंदिर समिति एक रजिस्टर्ड संस्था है।उनके पदाधिकारी एवं सदस्यो का निर्वाचन रजिस्टार के नियमो अनुसार होता है।समिति द्वारा प्रतिवर्ष इसकी आय व्यय का आडिट सार्वजनिक सभी के संज्ञान में लेते हुए किया जाता रहा है और समिति केआय ब्यय का ब्यौरा प्रति वर्ष किया जाता है।समिति द्वारा चेतावनी दी गई की किसी भी संस्था द्वारा इस प्रकार की अनर्गल व बेबुनियाद बयान बाजी की गई तो उन पर कानूनी विधिक कार्यवाही करने को मंदिर कमेटी स्वतन्त्र है।बैठक में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मनोज वर्मा,कमेटी के सचिव मनोज सनवाल,किशन गुरूरानी,डा निर्मल जोशी,अनूप साह,ललित पंत,अर्जुन बिष्ट,रवि गोयल,सी पी बर्मा,उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी,राजेश पालनी,जीवन गुप्ता आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *