अल्मोड़ा-जनहित की मांगों को लेकर पिछले 99 दिन से राष्ट्रनीति संगठन के प्रमुख विनोद तिवारी चौहान बाटा गांधी पार्क में धरने पर बैठे है।उनका आज गांधी पार्क में धरने का 99 वा दिन रहा।राष्ट्रनीति संगठन के प्रमुख विनोद तिवारी के धरने के 100 दिन पूरे होने पर कल बेरोजगार संगठन के प्रमुख बॉबी पवार अल्मोड़ा में प्रस्तावित महारैली में भाग लेने आ रहे हैं।विदित हो कि गत 99 दिनो से अंकिता भंडारी को इंसाफ देने,भूमि सुधार कानून और यू के एस एस एस सी सीबीआई जांच की मांग को लेकर विनोद तिवारी सरकार के खिलाफ धरना दे रहे है तथा आंदोलनरत हैं।श्री तिवारी ने उम्मीद जताई है कि उनकी कल की महा रैली में हजारों की संख्या में लोगो के जुटने की उम्मीद है।उन्होंने अल्मोड़ा की जनता,समस्त राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के लोगो से भी कल की महारैली में भाग लेने की अपील की है।
