पिथौरागढ़-UPWWA की अध्यक्षा, श्रीमती अलकनन्दा अशोक की प्रेरणा से पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में जिलाध्यक्ष UPWWA डॉ०शिखा ठाकुर धर्मपत्नी पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ के पर्यवेक्षण में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पुलिस लाईन स्थित गौरी हॉल सभागार में पुलिस परिवार की महिलाओं व बच्चों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी पिथौरागढ़ श्रीमती अनुराधा पाल द्वारा प्रतिभाग किया गया।कार्यक्रम में लगभग 35 महिलाओं/बच्चों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में उपस्थित समस्त महिलाओं व बच्चों को पुरूस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया। UPWWA के तहत आयोजित कार्यक्रम से महिलाओं में काफी उत्साह व खुशी देखने को मिली तथा सभी ने उपवा की जिलाध्यक्ष डॉ० शिखा ठाकुर का आभार व्यक्त किया । इनके अतिरिक्त उक्त कार्यक्रम में श्रीमती अटेलो रोसो धर्मपत्नी प्रभागीय वनाधिकारी पिथौरागढ़,श्रीमती जिया बिष्ट धर्मपत्नी पुलिस उपाधीक्षक ऑप्स पिथौरागढ़,बॉक्सिंग कोच श्रीमती सुनीता रावत,प्रवक्ता (मनोवैज्ञानिक)श्रीमती गीता पाण्डे, सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती भावना नयाल,सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती हेमा थलाल,अध्यक्षा वन स्टॉप सेन्टर श्रीमती प्रेरिता गुन्ज्याल,प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन नरेन्द्र कुमार आर्या,उ०नि० उषा देव,प्रभारी महिला हैल्प लाइन उ०नि० रेनू सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी व पुलिस परिजन उपस्थित रहे।