अल्मोड़ा-अंर्तराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर आज फ्रेंडली ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन अल्मोड़ा शहर में किया गया।इसके तहत विभिन्न क्लासों,विभिन्न स्थलों में ताइक्वांडो प्रशिक्षण के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे ताइक्वांडो खिलाड़ियों के बीच में ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रदीप कुमार जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में पढ़ाई के साथ साथ खेलों को अपनाना अपने अच्छे स्वास्थ्य का ध्यान रखना,खेल के नियमित अभ्यास से और अच्छा स्वास्थ्य और आत्मरक्षा के लिए ताइक्वांडो खेल को अपनाना विशेष कर बालिकाओं के लिए एक वरदान है। ताइक्वांडो खेल ना केवल आत्मरक्षा के लिए एक वरदान है बल्कि ताइक्वांडो खेल के नियमित अभ्यास से आप अपना भविष्य अच्छा बना सकते हैं और दिशा विहीन होती आज की पीढ़ी को एक सही दिशा मिल सकती है।प्रतियोगिता में लगभग सौ खिलाड़ी,रेफरी,कोच और अभिभावक एवं खेलप्रेमियों ने भागीदारी की।प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच आंशिक बिष्ट और भाविका कांडपाल के बीच हुआ।आंशिक अगले चक्र में शामिल हुए।बालक वर्ग में प्रतीक बिष्ट और अक्षत बोरा के मध्य खेला गया जिसमें प्रतीक बिष्ट ने मैच में अधिकतम अंक हासिल कर मैच को जीता और अगले चक्र में शामिल हुए।ताइक्वांडो प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल के सदस्य जी पी पंकज (राष्ट्रीय रेफरी),कनिष्का भंडारी (राष्ट्रीय रेफरी),कमल कुमार बिष्ट पांचवीं डिग्री ब्लैक बेल्ट राष्ट्रीय रेफरी, कमल जोशी राष्ट्रीय रेफरी, मनोज पांडे राष्ट्रीय रेफरी,अन्नत बिष्ट राष्ट्रीय रेफरी एवं प्रशिक्षक यशपाल भट्ट प्रशिक्षक शामिल रहे।इस अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। कमल कुमार बिष्ट ने सभी मुख्य अतिथि,विशिष्ट अतिथि और खिलाड़ी,कोच,रेफरी का स्वागत सम्मान किया और उत्तराखंड ताइक्वांडो और पैराडाइज संगठन के अध्यक्ष महेंद्र सिंह एवं इंडिया ताइक्वांडो के अध्यक्ष नामदेव शिरगांवकर को बधाई दी।उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि,विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल प्रदीप कुमार जोशी और पंकज कुमार शामिल रहे।राजेंद्र सिंह राणा सदस्य, भूमित सलाल सदस्य विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।डिस्ट्रिक ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन अल्मोड़ा के महासचिव प्रदीप कुमार जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता एक फ्रेंडली सौहार्दपूर्ण भावना के तहत अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस को समर्पित भाव से सम्मानजनक मनाने और खिलाड़ियों को जागरूक करने और बेहतर माहौल देने के लिए की गयी।डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एवं पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन अल्मोड़ा के अध्यक्ष कमल कुमार बिष्ट ने बताया कि आगामी माह में जिला विद्यालय स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है।इसके लिए प्रबंधन और व्यवस्था की तैयारी की जा रही है।हम अधिक से अधिक संख्या में खिलाड़ियों को उचित मंच और अवसर प्रदान करने के उपाय और रणनीति पर काम कर रहे हैं।डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एवं पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन अल्मोड़ा विधिवत मान्यता प्राप्त एसोसिएशन है जो राज्य एसोसिएशन से जुड़े हुए हैं।आगामी माह जुलाई में राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु अल्मोड़ा जिले से राज्य की ताइक्वांडो टीम में प्रतीक बिष्ट और ललित मोहन गैड़ा मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा से उत्तराखंड ताइक्वांडो टीम का हिस्सा होंगे। कमल कुमार बिष्ट ने इंडिया ताइक्वांडो के अध्यक्ष नामदेव शिरगांवकर एवं उत्तराखंड ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र सिंह का आभार जताया और कहा कि आपके सफल नेतृत्व और कुशल मार्गदर्शन में आज के ताइक्वांडो खेल में नया और बेहतर अवसर खिलाड़ियों को प्रदान किया जा रहा है।राज्य,राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हमारे इंडिया ताइक्वांडो के अध्यक्ष नामदेव शिरगांवकर द्वारा बहुत बड़े स्तर पर प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए अथक प्रयास और बेहतर रणनीति तैयार कर और बेहतर अवसर और बेहतर कार्य किया जा रहा है। हम सभी आशा रखते हैं कि उत्तराखंड ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र सिंह और इंडिया ताइक्वांडो के अध्यक्ष‌ नामदेव शिरगांवकर के मार्गदर्शन से आने वाली प्रतिभाओं को वन नेशन वन ताइक्वांडो के नारे के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नए कीर्तिमान स्थापित करने का अवसर प्रदान होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *