अल्मोड़ा-जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा द्वारा अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर नगर में आयोजित कैंडल मार्च में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं,महिलाओं, युवाओं एवं आम नागरिकों ने भाग लिया।सभी ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर अंकिता को श्रद्धांजलि अर्पित की और दोषियों को कठोर सजा दिलाने की मांग की।कैंडल मार्च के दौरान अंकिता को न्याय दो,बेटी बचाओ बेटी को न्याय दिलाओ जैसे नारों से नगर गूंज उठा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी रही।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि जब तक अंकिता को न्याय नहीं मिलेगा तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा।इस अवसर पर अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रभावशाली आरोपियों को बचाने का कार्य कर रही है जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने जल्द से जल्द इस मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सजा नहीं दिलाई तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन को और तेज करेगी।कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि भाजपा सरकार ने शुरुआत से ही इस मामले में सच्चाई को दबाने और दोषियों को बचाने का काम किया है।प्रभावशाली लोगों को संरक्षण दिया गया,सबूत मिटाए गए और जांच को प्रभावित करने की कोशिशें हुईं।यह केवल अंकिता के साथ अन्याय नहीं है बल्कि उत्तराखंड की हर बेटी के सम्मान पर हमला है।इस दौरान अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग की गई।कैंडल मार्च में भूपेन्द्र भोज जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी,मनोज तिवारी विधायक,तारा चन्द्र जोशी नगर अध्यक्ष,पूरन सिंह रौतेला पूर्व दर्जा राज्य मंत्री,जिला महामंत्री गीता मेहरा,तारा चन्द्र साह, गोपाल सिंह चौहान,गोविंद मेहरा,विनोद वैष्णव,एन डी पाण्डे,हेम तिवारी पार्षद,वैभव पाण्डे पार्षद,रोबिन मनोज भंडारी,प्रीती बिष्ट,रोहित सत्याल,परितोष जोशी,जगदीश पाण्डे,राधा टम्टा,वकुल साह,विपुल कार्की,जगदीश तिवारी,मनोज बिष्ट,दिपेश काण्डपाल,गोलू सत्याल,केवल सती,संजय दुर्गापाल,सुमित जोशी,पंकज पाठक,गौरव सिंह सत्याल,रोहित सत्याल,संजय पांडे,राजेन्द्र कश्यप,वैभव तिवारी,तारा तिवारी,पुष्पा भट्ट,भावना वर्मा,भावेश जोशी,दीपक कुमार,मनोज वर्मा,ऋतिक नयाल,शोभा जोशी,राधा बिष्ट जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस,जया जोशी,जगदीश पाण्डे,देवेन्द्र चम्याल,नील,अंशुल,वैष्णवी,दिव्यांश,भव्या,मेघा,राशि,अजीत कार्की,दानिश खान बाल विक्रम सिंह रावत,देव मिश्रा,नितिन रावत,एडवोकेट संदीप तड़ागी,अमित बिष्ट सहित दर्जनो कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *