अल्मोड़ा-अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने बुधवार को प्रेस वार्ता की।इस दौरान उन्होंने अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में प्रदेश की भाजपा सरकार में गंभीर आरोप लगाए।कहा कि भाजपा सरकार मामले को भटकाने और हत्याकांड में वीआईपी का नाम उजागर होने के बाद उन्हें बचाने का काम रही है।मालरोड स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में विधायक तिवारी ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में भाजपा के पूर्व विधायक की कथित पत्नी ने सोशल मीडिया के माध्यम से जो खुलासे किए हैं। इससे साफ है कि हत्याकांड में भाजपा के बड़े नेता भी शामिल रहे हैं। कहा कि सरकार मामले में निष्पक्ष जांच कराने व पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के बजाय इस मामले पर लीपापोती कर रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब सभी राजनीतिक दल,सामाजिक संगठन और प्रदेश की जनता सीबीआई जांच की मांग सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में कराए जाने की मांग कर रहे हैं, तो सरकार इससे क्यों बच रही है। हत्याकांड में शामिल वीआईपी की गिरफ्तारी के लिए सुप्रीम कोर्ट या हाईकोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की। उन्होंने बताया कि अंकिता हत्याकांड में सी बी आई जांच और न्याय की मांग को आगामी 5 जनवरी को अल्मोड़ा में प्रदर्शन किया जाएगा। प्रेस वार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज,पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी,महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट,नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी,सुशील साह,पूर्व दर्जा मंत्री पूरन सिंह रौतेला,भैरव गोस्वामी,दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *