अल्मोड़ा-भाजपा के युवा नेता,समाजसेवी एवं नगरपालिका परिषद अल्मोड़ा के सभासद अमित साह मोनू को भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़े का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।विदित हो कि अमित साह मोनू लम्बे समय से भाजपा के एक कर्मठ कार्यकर्ता रहे हैं और अल्मोड़ा नगर में एक समाजसेवी के रूप में भी उनकी व्यक्तिगत छवि है।नगर की हर छोटी बड़ी समस्या के निदान के लिए इन्हें लगातार प्रयासरत देखा गया है।साफ,स्वच्छ एवं बेदाब छवि के साथ अमित साह मोनू जनता में भी काफी लोकप्रिय हैं।लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह अपनी कार्यशैली के लिए भी खासा लोकप्रिय हैं।श्री अमित के भाजपा नगर अध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं उनके शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *