अल्मोड़ा-व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुशील साह ने बताया कि अल्मोड़ा जिला व नगर व्यापार मंडल क्वारब पुल को बिना किसी कार्य के बार बार बंद करने के विरोध में सभी संगठनों को लेकर जिला प्रशासन और इसको अनदेखा करने वाली सरकार के खिलाफ कल शुक्रवार को प्रातः 11 बजे से 12 बजे तक चौघानपाटा गांधी पार्क में धरना देगा।श्री साह ने कहा कि लगभग एक महीने से ज्यादा का समय हो गया है और अभी तक दूसरा विकल्प प्रशाशन द्वारा नहीं ढूंढा गया है।ऐसा लगता है एक बड़ी आपदा के बाद ही दूसरे विकल्प के बारे में सोचा जाएगा।उन्होने कहा कि जब कोई भी कार्य नहीं किया जा रहा है तो बार बार इस मार्ग को बंद क्यों किया जा रहा है ये समझ से परे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *