अल्मोड़ा-अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बाजार भ्रमण कर स्थानीय जनता एवं व्यापारियों को होली की शुभकामनाएं दी।यह भ्रमण कार्यक्रम एलेक्जेंडर गेट से प्रारम्भ हुआ।सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए विधायक मनोज तिवारी सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरे बाजार में होली मिलन कार्यक्रम किया।इस अवसर पर विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि होली सामाजिक सौहार्द का त्यौहार है और इस त्यौहार में सभी रंगों के माध्यम से एक दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं।इसके साथ ही विधायक तिवारी ने भी समस्त प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं।बाजार भ्रमण कार्यक्रम में विधायक मनोज तिवारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, महानगर अध्यक्ष ताराचंद जोशी,पूर्व जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे,पूर्व दर्जामंत्री पूरन सिंह रौतेला,पार्षद वैभव पाण्डेय,विनोद वैष्णव,महेश चन्द्र आर्या,राबिन मनोज भण्डारी,मदन डांगी,केवल सती,आनन्द सिंह बिष्ट सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *